दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर कचहरी गेट पर प्रदर्शन करते संघर्ष समिति और अधिवक्ता
- फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के लोगों ने शनिवार को कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा नहीं की। इससे लोगों में नाराजगी है।
जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि सरकार दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को मिलता है। इसके बाद भी दुद्धी को जिला नहीं बनाया गया। न हीं क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है। लोग अब भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। दुद्धी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने कहा कि करीब तीन दशकों से दुद्धी को जिला बनाने की मांग की जा रही है। किसी भी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। पूर्व बार संघ अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो क्षेत्र के लोग इस आंदोलन को और तेज करेंगे। इस मौके पर सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, विश्वनाथ गुप्ता, प्रेमचंद यादव, प्रभु सिंह, राकेश श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि, राकेश मिश्रा, रामअजोर भारती, रामपाल जौहरी, अजय रतन जायसवाल, आशीष गुप्ता, कामेश्वर प्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे।