फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में लाठीचार्ज पर भड़के अधिवक्ता, कहा: न्यायपालिका की गरिमा पर हमला

विज्ञापन
लखनऊ की घटना के विरोध में दुद्धी में ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता और रॉबर्ट्सगंज में बैठक करते अधिवक्
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना पर सोमवार को जिले के अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। बार एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ है। लखनऊ में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे वकीलों पर जिस प्रकार बर्बरता से लाठियां बरसाई गईं, वह शर्मनाक है। यह केवल वकीलों पर नहीं, बल्कि संविधान और न्याय पालिका की गरिमा पर हमला है। सोनभद्र का प्रत्येक अधिवक्ता इस घटना से स्तब्ध और आक्रोशित है। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके सिंह ने कहा कि लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। संचालन पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य ने किया। इस मौके पर राजेश कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, रियाज खान, विनीत श्रीवास्तव, रामगुल्ली यादव आदि मौजूद रहे। वहीं दुद्धी मुंसिफ कोर्ट परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में संयुक्त बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर में भ्रमण के बाद तहसील परिसर पहुंच कर एसडीएम निखिल यादव को ज्ञापन सौंपा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार के कुलभूषण पांडेय ने लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। संचालन सचिव दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर सचिव अंजनी सिंह, रामपाल जौहरी, अभिनय जायसवाल, रजनीश कुमार, दीपक यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें