फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में रूचि न लेने पर 22 सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम एस. राजलिंगम ने शौचालयों के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान पाया कि 22 ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी कार्य करने मेें रूचि नहीं ले रहे हैं। डीएम ने लापरवाह अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्ट देते हुए छह मई तक हरहाल में शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण न कराने वाले अधिकारियों की सेवा समाप्त करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने शौचालयों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने डीपीआरओ राज अधिकारी आरके भारती व डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी से लापरवाह 22 ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारियों घोर निंदा भरी प्रतिकूल प्रविष्टि थमवाया। जिलाधिकारी ने कहा कि 6 मई तक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा करने की मोहलत दी जा रही है। बावजूद इसके जो ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी शौचालयों का कार्य पूर्ण नहीं कराएंगे उनकी सेवा समाप्ति करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें