इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और सोनभद्र के प्रशासनिक न्यायाधीश राकेश श्रीवास्तव ने शनिवार को कचहरी परिसर में एडीआर सेंटर का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। यह सेंटर 97 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा।
प्रशासनिक न्यायाधीश राकेश श्रीवास्तव ने पैक्सफेड को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि एडीआर सेंटर का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर पैक्सफेड के अधिकारी ने बताया कि एडीआर सेंटर 97 लाख 25 हजार की लागत से बन कर तैयार होगा। सेंटर के शिलान्यास के मौके पर न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव के साथ उनकी धर्म पत्नी भी मौजूद रहीं।
इस मौके पर जिला जज शिवनाथ, जिलाधिकारी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक शिवशंकर यादव, एडीजे प्रथम विमल प्रकाश काण्डपाल, एडीजे द्वितीय अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीजे (एफटीसी) विवेक, प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट तहसीलदार सिंह सीजेएम संजय कुमार यादव, सिविल जज सीनियर डिविजन नितेन्द्र कुमार, मुंसफ मजिस्ट्रेट अनिल कुमार खरवार, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अशोक कुमार अष्टम, एसडीएम सदर हर्षदेव पांडेय, जहीरूल हसन जैसी समेत न्याय विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।