फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में बगैर स्क्रीनिंग के मिल रहा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोविड 19 के मद्देनजर चल रहे लॉक डाउन के पांचवें चरण में केंद्र व यूूपी सरकार ने तमाम छूट दिया है। कहीं भी सार्वजनिक स्थल पर प्रवेश से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग, दफ्तरों ने सैनिटाइजर लगाने के निर्देशों का पालन किया जाना है। लेकिन विकास भवन में न तो प्रवेश पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग हो रही और न ही दफ्तरों में जाने वाले लोगों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो सकता है। हालांकि प्रशासन इसको लेकर सक्रिय है। कलेक्ट्रेट समेत अन्य कई जगहों पर बगैर स्क्रीनिंग के किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लॉक डाउन-5 के दौरान सरकार ने तमाम छूट दी है। सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को तीन शिफ्ट में सौ फीसदी उपस्थिति के साथ कार्यालयी कार्य निस्तारित करने का आदेश है। हालांकि यह भी निर्देश है कि बगैर थर्मल स्क्रीनिंग के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर किसी को भी प्रवेश न दिया जाए। कलेक्ट्रेट में प्रवेश के दो द्वार हैं। मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मी लोगों को प्रवेेश देने से पूर्व उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। उसकी मॉनीटरिंग खुद डीएम एस. राजलिंगम अपने चैंबर से सीसीटीवी कैमरे से कर रहे हैं। जबकि कलेक्ट्रेट का दूसरा गेट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहां से किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है।
उधर विकास भवन की स्थिति इससे बिल्कुल जुदा है। विकास भवन का मुख्य द्वार खुला हुआ है। अंदर प्रवेश से पूर्व किसी की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जा रही है। करीब एक सप्ताह पूर्व तक स्क्रीनिंग होती थी लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। रोडवेज बस स्टेशन में डीपो प्रभारी आरके सिंह अपने स्टाफ के साथ यात्रियों की स्क्रीनिंग कराकर उन्हें सैनिटाइज कर रहे हैं। जिनका टेम्परेचर अधिक बता रहा है उन्हें बैठाकर पानी पिलाया जा रहा है। कुछ देर बाद फिर स्क्रीनिंग कराकर टेंपरेचर सही होने के बाद ही उन्हें बस में बैठाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन राबर्ट्सगंज को चारो तरफ से बैरिकेटिंग कर दिया गया है। यात्री ट्रेन न चलने के नाते ऐसा निर्णय लिया गया है ताकि आम लोग स्टेशन पर न जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें