फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काचन में वन विभाग ने बरामद की बेशकीमती लकड़ियों की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के काचन गांव से मंगलवार को बड़ी मात्रा में बेशकीमती लकड़ियों की खेप वन विभाग ने छापा मारकर बरामद की है। इससे पूर्व इसी गांव से सटे खाटाबरन जंगल के कंपार्ट संख्या आठ में हुई पेड़ों की अवैध कटान को लेकर रेंजर समेत तीन वन कर्मियों को निलंबित कर दिए जाने के बाद यह गांव चर्चा में आया है।
विज्ञापन

अनपरा रेंजर व म्योरपुर के प्रभारी रेंजर नवीन राय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने मंगलवार को काचन गांव में छापामारी की। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध स्थानों पर तलाशी कराई तो बड़ी संख्या में बेशकीमती सागौन सिद्ध, व हल्दु की लकड़ियां बरामद हुई। अवैध कटानकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। लकड़ियों को छीलकर और कुछ को पटरा बनाकर संदिग्ध स्थलों पर रखा गया था। सभी लकड़ियों को जब्त कर ट्रैक्टर से म्योरपुर रेंज कार्यालय लाया गया। इस कार्यवाही में वन दरोगा शिवकुमार यादव, अनिल सिंह, विजेंद्र कुमार, छोटेलाल, श्यामलाल, विद्या पांडे, ओमप्रकाश जायसवाल मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी नवीन राय ने बताया कि लकड़ियों की एक बड़ी खेप काचन में अलग-अलग स्थानों से बरामद की गई है। आने वाले दिन में भी कार्रवाई जारी रहेगी। कहा कि कटान पर हरहाल में अंकुश लग जाएगा। जो भी वन उजाड़ने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें