फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों एवं कारखानों में पूजे गए आदिशिल्पी विश्वकर्मा

विज्ञापन
डाला अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री मैकेनिकल वर्कशाप में आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चन - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र/ चुर्क। जिले में संचालित क्रशर प्लांट, कारखानों एवं दुकानों में आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महामारी की वजह से सार्वजनिक रूप से मूर्ति स्थापित करके पूजन तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए अपने कारखाने एवं दुकानों में विश्वकर्मा पूजनोत्सव मनाया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोगों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर लोगों में प्रसाद वितरित किए।
विज्ञापन

राबटर्सगंज के छपका स्थित 132 केवी के विद्युत उपकेंद्र में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। उपकेंद्र में विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चन किया गया। रामचरित मानस अखंड पाठ के समापन के बाद हवन पूजन किया गया। इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर जेई विनोद, जेई अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर जेई अरविंद मौर्य, अर्जुन यादव, विनोद, एसएस गुप्ता, विवेकानंद, संजय ठाकुर, वरुण कुमार के अलावा कर्मचारी उपस्थित रहे।
घोरावल: अपना दल (कमेरावादी) की ओर से विधानसभा कार्यालय घोरावल में पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर की 141वी जयंती तथा देव शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव राजवन सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सीडी सिंह पटेल रहे। इस अवसर पर युवा मंच के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल, परमेश्वर पटेल, विष्णु प्रसाद, सुरेश यादव, जितेंद्र मौयज्, गणेश सोनकर, भुवनेश्वर, रामजी बैसवार, शिवजतन, अशोक पटेल, दिनेश प्रजापति, विजय शंकर पाल, विनोद मौयाज्, श्रीपति विश्वकर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल व संचालन जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट गंगेश्वर सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन

ओबरा: नगर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। ओबरा तापीय परियोजना, निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना, क्रशर क्षेत्र, गांधी मैदान एवं वर्कशापों में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें