फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष बने आदिनाथ मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव मंगलवार को हुआ। अध्यक्ष पद पर आदिनाथ मिश्रा ने राजबहादुर सिंह को कड़े मुकाबले में पांच वोट से हराया। महामंत्री पद पर राजेंद्र पाठक निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मतदान को लेकर तहसील परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही। कुल 61 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार पाठक, हरिप्रकाश वर्मा और अनंत प्रसाद मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निर्वाचित आदिनाथ मिश्रा को 33 वोट और राजबहादुर सिंह को 28 वोट मिले। वहीं महासचिव पद के लिए राजेंद्र कुमार पाठक को 37 वोट और राजेश दुबे को 24 वोट मिले। इस प्रकार से अध्यक्ष पद के लिए आदिनाथ मिश्रा और महासचिव पद के लिए राजेंद्र कुमार पाठक निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष कनिष्ठ (प्रथम) के लिए सुनील कुमार चौबे, उपाध्यक्ष कनिष्ठ (द्वितीय) के लिए निसार अहमद, कोषाध्यक्ष पद पर ज्ञान प्रकाश चौबे, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए संतोष कुमार तिवारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर राम अनुजधर द्विवेदी,राज बहादुर सिंह, मदन गोपाल सिंह, आशुतोष पाठक, रामकिंकर पाठक, जय सिंह, इनामुल हक अंसारी, श्रीप्रकाश सिंह, संतोष मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
डिस्ट्रिक्ट बार के चुनाव को लेकर गतिरोध
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार के चुनाव को लेकर गतिरोध बढ़ता जा रहा है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार जालान ने संशोधित कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत अब 17 जनवरी को नामांकन, 18 को जांच और मतदान 23 व मतगणना 24 जनवरी को होगा। अशोक कुमार जालान ने बताया कि उनके आवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत पूर्व की चुनाव प्रक्रिया को मॉडल बाइलॉज के अनुसार त्रुटिपूर्ण पाते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब मुख्य चुनाव अधिकारी धनंजय कुमार मौर्य व सहायक चुनाव अधिकारी प्रेम प्रताप विश्वकर्मा होंगे। यह भी बताया कि पूर्व में जिन प्रत्याशियों ने जिस पद पर नामांकन किया है, उन्हें पूर्व में जमा नामांकन पत्र की जमा पर्ची नवनियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी धनंजय कुमार मौर्य को दिखानी होगी और नए नामांकन पत्र के साथ उसकी स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति संलग्न करनी होगी। बैठक में ओमप्रकाश सिंह, राजनाथ सिंह, विश्राम सिंह व राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। उधर, मुख्य चुनाव अधिकारी रहे हीरालाल मौर्य ने विज्ञप्ति जारी कर पूर्व की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 18 जनवरी को ही मतदान कराने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें