फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इस साल जिले में रोपे जाएंगे 1 करोड़ 23 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वर्षाकाल में होने वाले पौधरोपण अभियान को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। विभागों को लक्ष्य आवंटित करते हुए उसके अनुसार तैयारी करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

सीडीओ सौरभ गंगवार ने विभागों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौध रोपण कराने के लिए भूमि, पौधों की प्रजाति का चयन आदि तैयारी करने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी पौध रोपित किए जाएं, वह वन विभाग से ही लिया जाएगा। किसी अन्य के स्तर से पौधे नहीं लिया जाएगा। लिहाजा लिए वन विभाग अपनी पूरी तैयारी कर ले।
जिले के 27 विभागों में कुल 1 करोड़ 23 लाख 93 हजार 779 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। सभी विभागों को लक्ष्य का आवंटन भी कर दिया गया है। वह वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए तैयारी शुरू कर दें। सीडीओ ने ठोस अपशिष्ट जमाव केंद्र स्थापना की समीक्षा की। ईओ पिपरी ने बताया कि कुछ निकायों में ठोस अपशिष्ट जमाव केंद्र की स्थापना की जा रही है। बैठक में डीएफओ ओबरा अनुराग प्रियदर्शी, डीएफओ सोनभद्र कुंज मोहन वर्मा, विनीत कुमार, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें