सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबट्र्सगंज के साथ ग्रामीण इलाकों में स्थित बैंकों में मंगलवा को सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ी। बैंकगों के बाहर खाताधारक एक दूसरे से सटकर लाइन में खड़े मिले। बैंकों में बड़ी संख्या में उमड़ रही खाताधारकों की भीड़ के पीछे बैंक परिवर्तन होने तथा खाता बंद होना भी बताया जा रहा है। राबट्र्सगंज मेन मार्केट स्थित सोनभद्र नगर सहकारी बैंक के सामने मंगलवार की सुबह खाताधारकों की सुबह भीड़ लगी रहीं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हुए महिला, पुरुष सभी लाइन में खड़े थे। यहां मौजूद सिपाही लोगों से दूरी बनाकर खड़ा होने को कहते रहे, लेकिन इसका असर भीड़ पर नहीं पड़ रहा था।
उधर कोन स्थित इलाहाबाद बैंक जो इंडियन बैंक मे परिवर्तित हो गया है। इंडियन बैंक मे परिवर्तित होने से क्षेत्र के हजारों खाताधारकों के केवाईसी के खाता बंद हो गये है। इस वजह से मंगलवार को कई गांवों के सैकड़ों खाताधारकों की भीड़ सुबह से ही बैंक पर उमड़ पडी़। भीड इस कदर बढने लगी कि लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करना ही भूल गये। खाताधारक एक दूसरे से धक्का मुक्की करते केवाईसी फार्म जमा करने में लगे रहे। यहीं नहीं ज्यादात्तर खाताधारक बिना मास्क के बैंक पहुंचे थे।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह बड़ी संख्या में फोर्स भेजकर किसी प्रकार सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुये लम्बी कतार लगवाए और शाखा प्रबंधक को गांव वार बुलवाकर खाता सुधारने की सलाह दी। भीड़ बढ़ती देख शाखा प्रबंधक ने सभी के फार्म पर पुन: आने का टोकन व तिथि लिखकर वापस किया। इस संबंध मे शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि बैंक खाते पर रोक लगने के अफवाह पर बड़ी संख्या में लोग बैंक पहुंच गये थे। सभी को टोकन देकर तिथिवार बुलाया गया है। उन्होंने ने अफवाहों से दूर रहने कि खाताधारकों से अपील की।