अनपरा। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने अनपरा व रेणुसागर चौकी सहित शक्तिनगर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान लाकडाउन में की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों को लोगों से लॉकडाउन का पूर्ण पालन करवाने और ड्यूटी के दौरान साफ़ सफाई, मॉस्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से जांच करने को कहा। पास वाले वाहनों पर दो से अधिक लोग पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसी को भी लॉकडाउन तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।