फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर निदेशक ने म्योरपुर और बभनी सीएचसी का किया निरीक्षण

Thu, 07 Jan 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डॉ. डी प्रसाद ने गुरुवार को म्योरपुर और बभनी सीएचसी का बारी-बारी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान अभिलेख, औषधि भंडारण कक्ष के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों से पूछताछ कर हाल जाना। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।

उन्होंने सीएचसी अधीक्षकों को साफ-सफाई के साथ-साथ अस्पताल परिसर की खाली भूमि पर पौधरोपण का निर्देश दिया।
अपर निदेशक डॉ. डी प्रसाद गुरुवार की सुबह आठ बजे म्योरपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले 50 बेड के निर्माणाधी मातृत्व चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

इसका निर्माण यूपीपीसीएल की ओर से चार करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। उन्होंने तीनों तल का निरीक्षण के बाद सीएमओ डॉ. उपेंद्र कुमार वर्मा को इसमें प्रयुक्त सामग्री की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सीएमओ ने संबंधित जेई को बुलाकर सामग्री की जांच करने को कहा। इसके बाद वे सीएचसी पहुंचे और हाजिरी रजिस्टर देखा। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन से चिकित्सकों की डेली डायरी पूर्ण कर भेजने का निर्देश दिया। कहा कि डेली डायरी के आधार पर ही वेतन मिलेगा।

अधीक्षक से अनपरा में मरीजों की कम संख्या होने की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। आशाओं और जेएसवाई के कार्यों की रोजना फीडिंग का भी निर्देश दिया। इस दौरान डॉ. फिरोज आबिदीन, उमाशंकर पांडेय, वीरेंद्र कुमार, हरिगेद, राजेश आदि मौजूद रहे।

उधर बभनी प्रतिनिधि के मुताबिक अपर निदेशक डॉ. डी प्रसाद बभनी सीएचसी पर दोपहर 12 बजे पहुंचे। इस दौरान अभिलेख, औषधीय भंडारण कक्ष का मुआयना करने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ की। इसके अलावा सीएचसी में भर्ती मरीजों से भी पूछताछ कर उनका हाल जाना।

 उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह को अस्पताल परिसर में खाली पड़ी भूमि  पर पौधरोपण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सततबहनी में तीन-तीन दिन की ड्यूटी डॉक्टरों की लगाने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक को दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. यूके वर्मा भी मौजूद रहे।

दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक विंध्याचल मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. डी प्रसाद ने गुरुवार को दोपहर बाद दुद्धी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, ऑपरेशन रूम, लैब, डिलेवरी रूम के साथ ही साफ-सफाई और मरीजों से पूछताछ कर उनका हाल जाना। उन्होंने एएनएम और आशाओं की बैठक भी ली।
विज्ञापन


उन्होंने सीएमओ डॉ. यूके वर्मा और दुद्धी सीएचसी अधीक्षक डॉ. यूपी पांडेय  को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर डॉ. मनोज इक्का, डॉ. शाह आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें