डाला। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को डाला में स्नातक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इसमें भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पटेल ने कहा कि स्नातक जागरूकता अभियान के तहत सभी स्नातक पास व डिप्लोमा धारकों को जोड़ना है, ताकि आगामी चुनाव में उनके मतों से ही अच्छे प्रत्याशी का चयन किया जा सके। सोनभद्र जिले में स्नातक पास व डिप्लोमा धारकों की संख्या बहुत अधिक है, लेकिन इनमें से बहुत से लोग अपने मतों का प्रयोग कर पाने से वंचित रह जाते हैं। इसकी वजह समय से उनके भरे गए फार्मों का जमा न होना है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 16 सितंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। इसमें 18 से 25 वर्ष तक के उम्र वाले धावक भाग ले सकेंगे। यह दौड़ चुर्क स्थित सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर चुर्क बाजार होते हुए चुर्क तिराहा व ब्लऍक होते हुए सर्किट हाउस पर समाप्त होगा। बैठक में नीरज द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल, मुकेश जैन, मनीष तिवारी, रामू गोंड, बिशाल गुप्ता, रिशू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।