फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर भाकपा माले ने भरी हूंकार

विज्ञापन
घोरावल में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौपते भाकपा माले कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। कृषि कानूनों की वापसी, रोजगार, पेयजल, आवास, आवासीय पट्टे इत्यादि मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को भाकपा माले एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने घोरावल तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा माले ने राज्य सचिव सुधाकर यादव के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं को तहसील गेट बंद कर वहीं रोक दिया गया। वो गेट पर ही प्रदर्शन करने लगे। तहसील गेट पर पहुंचे एसडीएम जैनेंद्र सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। भाकपा माले पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद किया जाए। जिला सचिव शंकर कोल ने कहा कि प्रदेश में अघोषित आपातकालीन स्थिति बनी हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। तहसील सचिव सुरेश कोल, प्रेम शंकर भारती, नोहर भारती, राजदेव गौड़, विजय, बलिकरन, शीतला, श्यामलाल, तेज बहादूर, मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें