फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: झालमुड़ी खिलाकर कार्यकर्ताओं ने मनाया बंगाल में जीत का जश्न

विज्ञापन
दुद्धी के तहसील मोड़ पर बंगाल जीत पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता-संवाद
विज्ञापन
ओबरा/दुद्धी/शक्तिनगर। भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी नेताओं ने झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। ओबरा में मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड ढोल नगाड़े और डीजे के साथ निकले जुलूस में शामिल हुए। वीआईपी गेस्ट हाउस से सुभाष तिराहे तक जुलूस में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि आगामी चुनावों में भी भाजपा पूरे देश में कमल खिलाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार एनडीए का परचम लहराएगा। इस अवसर पर आलोक भाटिया, विशाल गुप्ता, हेमलता, सुनीता पाण्डेय, पंकज गौतम, संदीप सिंह, राहुल श्रीवास्तव, विकास सिंह, सुनील सिंह, सरिता सिंह, दशरथ शुक्ला, अमित मित्तल, उमेश शुक्ला, शिशिर शर्मा आदि रहे। दुद्धी में मंडल अध्यक्ष दीपक शाह के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। वहीं शक्तिनगर व सिंगरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विजय का उत्सव मनाया। सिंगरौली में मप्र की राज्यमंत्री राधा सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह समेत समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस विजय उत्सव मे सम्मिलित हुए। राज्य मंत्री राधा सिंह ने बंगाल की सुप्रसिद्ध झालमुड़ी खिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और जीत की बधाइयां दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें