फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर होगी कार्यवाही, एसडीएम

विज्ञापन
म्योरपुर ब्लाक मुख्यालय में पंचायत निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण प्रशिक्षण देते एसडीएम - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को बीएलओ के प्रशिक्षण में चेतावनी दी गई कि अगर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चोपन: उपजिलाधिकारी ओबरा प्रकाशचंद ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी बीएलओ मतदाता निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण का कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि बीएलओ को कार्य करने के दौरान किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल अवगत कराएं, ताकि समाधान किया जा सकें।
म्योरपुर: विकास खंड सभागार में उपजिलाधिकारी रमेश कुमार की मौजूदगी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्य के मद्देनजर बूथ लेबल ऑफिसरों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन का कार्य महत्वपूर्ण है। कहा जिन भी लोगों की ड्यूटी लगाई गई है वह पूरे तन्मयता के साथ इस कार्य को पूर्ण करें।उन्होंने कहा कि जो भी अभिलेख दिए जा रहे हैं उनमें मांगी जा रही सूचनाएं एकत्र करना है। कहा कि एक नई सूचना दर्ज करनी है जिसमें मोबाइल नंबर और आधार नोट करना है।कहा परिवर्धन विलोपन व संशोधन का कार्य सही तरीके से होना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि जिसका नाम दूसरे वार्ड में चला गया है उनका संशोधन करके उसी वार्ड में करना है। कहा कि इस कार्य को डोर टू डोर जाकर हर हाल में कर लेना है। शादी हो गई महिलाओं और मृतकों का नाम विलोपित कर देना है। जिससे मतदाता सूची सही तरीके से आ सके। खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने कहा कि निर्वाचन के कार्य में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविदत्त मिश्र सुरेंद्र कुमार अखिलेश दुबे आशा यादव रामनारायण सिंह काशीराम ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें