फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तहसील के सामने प्रदर्शन करते जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान से भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में जन अधिकार पार्टी एवं अपना दल के कार्यकर्ताओं ने बांह में काली पट्टी बांध कर जुलूस निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यकर्ता प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील प्रशासन को राष्ट्रपति और सूबे के राज्यपाल के नाम संबोधित 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी के मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य और जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं । आम जनमानस में भय व्याप्त है। सरकार राष्ट्रीय संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों औने पौने दामों पर बेच रही है। इससे एक तरफ देश की अपूरणीय क्षति होगी वही दूसरी तरफ देश का नौजवान बेरोजगारी की ओर जाने को विवश होगा । भागीदारी संकल्प मोर्चा मांग करती है कि पिछड़े वर्ग को मेडिकल सहित सभी क्षेत्रो में आरक्षण दिया जाए। रदेश में हो रही हत्याओं पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की । अपना दल कमेरवादी के जिला अध्यक्ष इं. सीडी सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू किया जाए ,जिससे गरीब का भी बेटा नौकरी, रोजगार पा सकें। किसानों को खाद बीज और कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध हो। छोटे और मझोले किसानों का बिजली का बिल और कर्ज माफ करते हुए सोनभद्र में रहने वाले लोगों के भवन निर्माण के लिए गिट्टी बालू सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जाए। सभापति सिंह , रामनरायन प्रजापति , सुनील कुमार , विनोद कुमार , अभिनव मौर्य , अरुण सिंह , जसवंत सिंह , रानी सिंह , समृद्धि कुशवाहा , गंगेश्वर पटेल , शिवकुमार पटेल , अनिल चौहान , भोला गुप्ता , लालजी कोल आदि मौजूद रहे संचालन जिला महासचिव रवि रंजन शाक्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें