फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: क्रिटिकल कॉरिडोर में यातायात नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। क्रिटिकल काॅरिडोर (सीसी) टीम को दुर्घटना बहुल क्षेत्रों पर नजर रखने, ओवरस्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव और रांग साइड चलने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते रहने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज, चोपन, घोरावल, पिपरी और बभनी थाना क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर विशेष निगाह रखने के लिए कहा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी हिदायत दी गई।
अध्यक्षता कर रहीं सीओ ट्रैफिक डॉ. चारू द्विवेदी ने पहले से चिह्नित 19 ब्लैक स्पॉटों के साथ ही सात नए प्रस्तावित ब्लैक स्पॉटों की भी स्थिति को ध्यान में रखते हुए हिदायत दी कि इन इलाकों में तेज गति, नशे में वाहन चलाने, विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ क्रमवार विशेष अभियान तो चलाया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही बगैर हेलमेट बाइक और बगैर सीट-बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सघन अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान सड़क इंजीनियरिंग को लेकर भी चर्चा की गई। कहां सड़क खराब है, किन जगहों पर पटरियां गहरी हैं या पटरियों से सड़क ऊंची है, ब्रेकर की क्या स्थिति है, किन जगहों पर संकेतांक, साइनेज बोर्ड की जरूरत है इन सभी बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सीओ ने कहा कि एसपी के जरिये ऐसे स्थलों की सूची डीएम को भेजी जाएगी और डीएम के जरिए इसे पीडब्ल्यूडी और संबंधित टोल प्लाजा कंपनी को भेजा जाएगा, ताकि सड़क की स्थिति दुरुस्त की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें