फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में खराब भोजन दिया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ रहीं छात्राओं को खराब भोजन परोसना भारी पड़ सकता है। इसका संज्ञान लेते हुए शासन स्तर से नये निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। यहां निरीक्षण में कई बार भोजन की गुणवत्ता सवालों के घेरे में रही है। कई मामलों में खाद्य सामग्री को घर ले जाने के मामले भी सामने आ चुके हैं। इस बीच राज्य परियाेजना कार्यालय की ओर से सभी जिलों के डीएम, सीडीओ और बीएसए को पत्र जारी किया गया है।
इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ रहीं छात्राओं को भोजन के लिए क्रय की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब होने और निधारित मेन्यूरा पालन न किए जाने का उल्लेख करते हुए राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने सभी विद्यालयों में आपूर्ति की जा रही खाद्य सामग्री की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग ब्लॉक के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय जांच कमेटी में तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, वार्डन व विद्यालय प्रबंध समिति की एक महिला सदस्य शामिल हैं। आरोप तो यहां तक है कि खाद्यान्न की आपूर्ति कर रही फर्म खाद्य सामग्री का सैंपल तो उच्चकोटि का देती है, लेकिन घटिया सामग्री की आपूर्ति कर रही है। ऐसे में संबंधित फर्म के बीएसए कार्यालय में जमा सैंपल और आपूर्ति होने वाली सामग्री के गुणवत्ता की जांच को भी जरूरी बताया है। वहीं गडबड़ी मिलने पर संबंधित आपूर्ति फर्म को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।
सभी विद्यालयों में आपूर्ति की जा रही खाद्य सामग्री पर निगरानी रखी जाती है। शासन की ओर से मिले निर्देशों के तहत सत्यापन का कार्य कराया जाएगा। - नवीन कुमार पाठक,बीएसए।
एक प्रवक्ता को मिलेगा डॉ. राधा कृष्णन सम्मान
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संंस्थान में कार्यरत एक प्रवक्ता को डॉ. राधा कृष्णन सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से डायट प्राचार्य से एक प्रवक्ता जो कि अपने बेहतर कार्य से प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणा का श्रोत बना है। हालांकि अभी तक डायट ने शासन को प्रवक्ता के नाम चयन कर नहीं भेजे हैं। जिसको लेकर रिमाइंडर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें