फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की छुट्टी व स्टेशन छोडने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर । वेतन संशोधन बिल सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन की राह पकड़ चुके कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अधिकारियों की चेतावनी के बाद प्रबंधन में बौखलाहट दिखने लगी है। सीआईएल प्रबंधन ने सभी अनुषंगी इकाईयों को पत्र लिख स्पष्ट कर दिया है कि अफसरों को अवकाश व स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाए।
विज्ञापन

वेतन संशोधन बिल का विरोध कर रहे अधिकारियों ने 19 सितंबर को कोल इंडिया के सभी अनुषंगी कंपनियों के मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद अधिकारियों के संगठन एपेक्स/ सीएमओएआई ने ऐलान कर दिया कि उनकी जायज मांगे नहीं पूरी हुई तो 26 सितंबर को सीआईएल मुख्यालय कोलकाता में प्रदर्शन करेंगे। इस चेतावनी के बाद कोल इंडिया प्रबंधन हरकत में आ गया है। सीआईएल मुख्यालय के कार्मिक महाप्रबंधक पीवीकेआर मल्लिकार्जुन राव ने एनसीएल सिंगरौली सहित सभी अनुषंगी कंपनियों के निदेशक कार्मिकों को पत्र जारी कर कहा है कि 26 सितंबर को किसी अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी और ना ही स्टेशन छोड़ने की अनुमति। इसी के साथ 25 सितंबर की दूसरी पाली से 26 की दूसरी पाली तक की क्षेत्रवार एवं पालीवार तैनाती/उपस्थिति एप्तवं छुट्टी का पूूरा ब्यौरा तलब किया है। बीते दिनों हुए प्रदर्शन व 26 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवार उत्पादन लक्ष्य एवं वास्तविक उत्पादन रिपोर्ट भी मांगी गई है। प्रबंधन के इस रूख पर नाराजगी जाहिर करते हुए एनसीएल सीएमओएआई के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि अवकाश लेना संवैधानिक अधिकार है। उनका कहना था कि मूलभूत अधिकारों से अलग प्रबंधन आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहा है इससे कंपनी व राष्ट्र हित प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें