फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गौ आश्रय स्थलों की देखभाल में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गौ संरक्षण एवं भरण-पोषण अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें गौ संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने जिले के सभी गौ आश्रय स्थलों में उपलब्ध पशुओं की संख्या, चारा-भूसा, हरे चारे की उपलब्धता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई और पशुओं के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थलों पर पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पोषणयुक्त चारा, स्वच्छ पेयजल और पशु चिकित्सा सुविधा दी जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि गौ संरक्षण शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, रमेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें