फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन गैंग के 22 बदमाशों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनांचल में पशु तस्करी के क्षेत्र के आतंक का पर्याय बने बदमाशों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर तीन गैंग के 22 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पहले मामले में मांची थाना प्रभारी सूर्यभान के मुताबिक रामपुर बरकोनिया थाना के चिचलिक निवासी राजकुमार यादव का एक गिरोह सक्रिय है, जो पशुओं की तस्करी में संलिप्त है। गिरोह के सदस्यों में करौदिया निवासी प्रमोद गोंड, संतोष गोंड, जगप्रसाद गोंड, निरंजन गोंड, रामपुर निवासी विनोद यादव, बैजनाथ निवासी श्रवण पनिका, रामपुर निवासी छविनाथ उर्फ छब्बी, मांची थाना के सोमा निवासी संतोष धांगर सुसंगठित गिरोह बनाकर पशु तस्करी में संलिप्त हैं। पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि भदोही के भुलईपुर निवासी गैंग लीडर मनोज यादव का एक संगठित गिरोह सक्रिय है। जिसमें भदोही के हरदोपट्टी निवासी नागेंद्र पाल, वाराणसी के दादूपुर निवासी किशन पटेल, कोईलार कपसेठी निवासी अरुण यादव, दादूपुर धौकलगंज निवासी रविंद्र पाल उर्फ रविशंकर, कोईलार निवासी उमेश राजभर मुख्य हैं। जो जिले के साथ ही आस-पास के जनपदों से गोवंश को कम दाम में खरीद कर अधिक कीमत में बेचने के लिए पिकअप में लादकर वध के लिए झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाते हैं।
विज्ञापन

रायपुर थानाध्यक्ष रामदरश राम ने बताया कि सरईगाढ निवासी गैंग लीडर अनिल प्रजापति उर्फ झगड़ू का गैंग सक्रिय है। जो अपने गिरोह के सदस्यों पप्पू अगरिया, सोनबरसा निवासी नथुनी हरिजन, रायपुर निवासी अमीर हसन, वाराणसी के लठिया रोहनिया निवासी अनीस कुमार, बच्छाव निवासी करन जायसवाल, भभुआ (बिहार) के झरिया निवासी विकास यादव के साथ मिलकर गो तस्करी करता है। इस तरह तीन मामलों में पुलिस ने कुल 22 पशु तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें