फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाने के लिए खड़ंजा उखाड़ने पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कोन के ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला गोबरदाहा में सड़क निर्माण के दौरान पुराने खड़ंजे उखाड़कर घर ले जाने का ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन

अशोक यादव के घर से लालमन ठाकुर के घर तक पीडब्लूडी सड़क का निर्माण करा रहा है। ग्रामीण गंगा यादव, रामस्वरूप, देवनारायण, नंदू, प्रमोद यादव, नंदलाल, विजय शंकर, प्रभु, उमेश कुमार, लालमन आदि का आरोप है कि सड़क केवल खड़ंजे में लगी ईंट हड़पने के लिए बनवाई जा रही है। प्रावि चिकनी चट्टान जाने के लिए कच्ची सड़क है जिसे पहले बनाने की जरूरत है, मगर खड़ंजा युक्त मार्ग पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे निकलने वाली ईंट का नियमानुसार ग्राम पंचायत के विकास या सार्वजनिक कार्य के लिए प्रयोग करने की मांग ग्रामीणों ने की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सुजीत यादव ने बताया कि सड़क का निर्माण पीडब्लूडी से कराया जा रहा है। इसमें महज 350 मीटर खड़ंजा लगा है। इसकी ईंट सुरक्षित जगह रखवाई जा रही है। ताकि बाद में नियमानुसार नीलामी कर ग्राम पंचायत के विकास में उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें