फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेटे का इलाज कराने आई महिला से छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा कोतवाली क्षेत्र के गजराज नगर में एक क्लीनिक पर बीमार बच्चे के लिए दवा लेने गई विवाहिता ने चिकित्सक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


विवाहिता की शादी चोपन थाना क्षेत्र में हुई। उसे एक बेटी और छह माह का बेटा है। उसका पति दिल्ली में रहकर काम करता है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक बच्चे के बीमार होने पर विवाहिता चार दिनों पूर्व ओबरा स्थित अपने मायके गई थी।
मंगलवार की दोहपर साढ़े बाहर बजे के करीब वह बीमार बच्चे को लेकर गजराज नगर स्थित एक क्लीनिक पर गई थी। आरोप है कि चिकित्सक ने बच्चे को दवा और भाप देने के बाद विवाहिता से कहा कि मां होने के नाते उसे भी इंजेक्शन लगवाना होगा ताकि बच्चा बीमार न हो, यह कहते हुए इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद वह अश्लील शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही पीड़िता के साथ छेड़खानी करने लगा। किसी तरह से पीड़िता वहां से भागकर घर पहुंची। पति और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली से पीड़िता के पति ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुंच आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, ओबरा एसओ राजेश सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए शिकायत की गई थी। इसकी जांच की जा रही थी। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इसकी लिखित सूचना थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें