फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वृद्ध की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में वृद्ध की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के आरोप में गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने जादू-टोना करने और जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद में हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को संबंधित धाराओं मेें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि 31 मार्च की शाम धर्मदासपुर गांव के पास रघुनाथपुर गांव विश्वनाथ पासवान (65) की लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र ओमप्रकाश ने दो अप्रैल को पड़ोसी रामकुमार पासवान उर्फ कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की सुबह आरोपी रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस को बताया कि घर के बाहर बारिश में भींग रहीं मां को लेकर छाया में बैठाने जा रहा था। इसी दौरान वहां साइकिल से विश्वनाथ आ गया और पूछने लगा कि कहां जा रहे हो। विश्वनाथ ओझा-सोखा का काम करता था। उसका आरोपी के परिवार से काफी पुराना जमीन विवाद भी चल रहा है। रामकुमार को शक था कि पत्नी और भाभी की मौत में विश्वनाथ के जादू-टोने का असर है। इसे लेकर ही दोनों में विवाद हुआ। आवेश में आकर रामकुमार ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे विश्वनाथ की मौत हो गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व डंडा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें