फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो तस्कर गिरफ्तार, 2.9 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को 2.9 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों झारखंड के निवासी हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक डाला रेलवे क्रॉसिंग के पास बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आने वाले हैं। इस पर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनके झोले में तलाशी के दौरान दो किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों की पहचान हर्ष पांडेय व विशाल कुमार निवासी अधौरा थाना नगर उटारीं जिला गढ़वा झारखंड के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें