फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन का बैनामा कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में भू स्वामी की मौत के बाद उसे जिंदा दिखाकर जमीन के बैनामे का मामला सामने आया है। जांच में इसकी पुष्टि के बावजूद में जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने तहसील के अधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव निवासी विमलेश ने आरोप लगाया कि उनकी एक जमीन राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवराढ़ में स्थित है। पुश्तैनी जमीन पर वरासतन उनका और भाइयों का नाम कागजात में दर्ज है।
उनके पिता वशिष्ठ नारायण की मौत 12 अप्रैल 1989 को होने के छह माह बाद 23 अक्तूबर को जमीन हड़पने की नियत से कूसी निवासी कुछ लोगों ने एक महिला के नाम फर्जी बैनामा करवाया।
विज्ञापन

इसके करीब 10 साल बाद 1999 में उसी फर्जी बैनामा के आधार पर दाखिल खारिज का आदेश करवा लिया। फर्जी तरीके से नोटिस तामिला में पिता को घर से बाहर गए होने और नोटिस किसी आम के पेड़ में चस्पा किए जाने का जिक्र करते हुए दाखिल खारिज की प्रकिया पूरी कर ली गई।
नोटिस तामिला पर एक ही हस्तलेख में जो दो नाम अंकित किए गए हैं, उस नाम का कोई व्यक्ति भी पूरे गांव में नहीं है।बैनामा की चौहद्दी भी गलत है। बैनामें में विकेता का नाम वशिष्टन राम पाठक दर्शाया गया, जबकि कागजात में पिता का नाम वशिष्ठ नारायण अंकित है।
वर्ष 1999 में कराए गए दाखिल खारिज आदेश की आड़ लेते हुए वर्ष 2011 में कागजात में नाम दर्ज करा लिया गया। वर्ष 2022 में जाकर जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तब न्यायालय तहसीलदार में प्रार्थना पत्र दिया।
तहसीलदार ने 10 मई को फर्जी बैनामे के आधार पर गलत तरीके से दर्ज कराए गए विपक्षियों के नाम निरस्त करने का आदेश दिया। इस आदेश पर उनका नाम पूर्व की भांति कागजात में दर्ज कर लिया गया। बावजूद उन्हें कब्जा नहीं दिलाया जा रहा।
लेखपाल की मदद से जमीन कब्जाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराने की भी मांग किया है। एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें