फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकअप पुल से टकराकर नदी में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। अंबिकापुर-रेणुकूट मार्ग पर संवरा गांव के पास शनिवार की रात करीब दो बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर संवरा नदी पर बने पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस हादसे में पिकअप का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। रात भर में दोनों नदी में ही अचेत हाल में पड़े रहे। रविवार की भोर में क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाकर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पिकअप मौके पर पड़ी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात अंबिकापुर से एक पिकअप मिर्चा लोड कर वाराणसी के लिए जा रही थी। रात करीब दो बजे पिकअप संवरा गांव में नदी पर बने पुल पर पहुंची, उसी दौरान अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फिट नीचे नदी में जा गिरी। इस घटना से चालक सोनू (25) पुत्र जहांगीर निवासी चपकी व मोनू (25) पुत्र गिरजा निवासी चपकी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें