फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला सहित तीन की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के महरैल, सर्रा टोला और माड़ा थाना क्षेत्र के कर्सुआ में मंगलवार की शाम गिरी बिजली ने एक महिला सहित तीन की जान ने ली। एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सरई थाना क्षेत्र के सर्रा टोला निवासी परशुराम यादव (35) शाम पांच बजे खेत में काम कर रहा था कि अचानक तेज चमक-गरज के साथ बिजली गिरी और मौत हो गई। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के महरैल गांव की है। गांव का रहवासी महेश पनिका (20) खेतीबारी में लगा था। इसी दौरान बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना माड़ा थाना क्षेत्र के कर्सुआ की है। पुलिस के मुताबिक यहां की धनपतिया साकेत (55) पत्नी अकमन साकेत अपने देवरानी के साथ मंगलवार की दोपहर घर के समीप मकाई के खेत में कुछ कार्य कर रही थी, तभी बूंदाबांदी होने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिसमें धनपतिया की मौत हो गई। देवरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें