फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में एक्सीडेंट: विंध्याचल से लौट रही स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति की मौत; पत्नी गंभीर

Fri, 05 Sep 2025 08:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर विंढमगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
स्कॉर्पियो में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में शुक्रवार की देर शाम स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार विकास शर्मा (32) की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी पिंकी देवी (27) को भी गंभीर चोट आई है। दुद्धी सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


महुली निवासी विकास शर्मा अपनी पत्नी के साथ झारखंड के नगर ऊंटारी स्थित रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार की शाम दंपती बाइक से घर आ रहे थे। दूसरी ओर से झारखंड के डाल्टनगंज निवासी शशि और जोगेंद्र अपने दोस्तों के साथ विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में बाइक और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती को गंभीर चोट आई। स्कॉर्पियो सवार ने उन्हें तत्काल दुद्धी सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विकास शर्मा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस बाबत कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि घायल पिंकी देवी को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें