फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में हादसा: अतिक्रमण ने ली बाइक सवार की जान, ट्रक की चपेट में आने से मौत

Tue, 24 May 2022 11:25 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में मधुपुर सब्जी मंडी के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। सर्विस लेन पर  अतिक्रमण के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर मधुपुर सब्जी मंडी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सर्विस लेन पर दुकान और वाहन खड़े होने से जाम के कारण बाइक सवार हाइवे पर जाकर आगे निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ट्रक की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


ट्रक के पहिए के नीचे सिर कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बीच सड़क पर हादसे से कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के बट्ट गांव निवास अरविंद कुमार (25) पुत्र रामप्यारे किसी काम से मधुपुर आ रहा था। सब्जी मंडी के पास सर्विस लेन जाम होने के कारण आगे जाने के लिए मुख्य मार्ग पर बने कट से घुसा। किनारे पर मंडी से संबंधित गाड़ियां खड़ी होने के कारण वह ही कट से घुसते हुए हाइवे पर बीच में आ गया।
विज्ञापन


इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण एवं ऑटो चालक के कब्जे के कारण सर्विस लेन जाम रहने के कारण ही यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें