फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धीचुआ सीएचपी में हादसा, 60 फीट ऊंचाई से गिरकर वेल्डर और सहायक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-एमपी सीमा स्थित एनसीएल दुद्धीचुआ कोयला क्षेत्र के पुराने कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) से गिरकर वेल्डर समेत दो संविदा मजदूरों की मौत हो गई। दोनों 60 फीट की ऊंचाई पर वेल्डिंग संबंधित कार्य कर रहे थे। घटना बुधवार दोपहर की है। उनके शव को बैढ़न के नेहरू चिकित्सालय में रखा गया है। एनसीएल प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतक के परिजनों को 15-15 लाख रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता व अन्य सुविधाएं देने का भी एलान किया है।
विज्ञापन

दुद्धीचुआ परियोजना का पुरानी सीएचसी यूपी सीमा में है। सीएचपी के फायर हाइड्रेंट सिस्टम से जुड़े हिस्सों सहित अन्य कार्य के लिए भास्कर इंटरप्राइजेज नाम की संविदा एजेंसी को ठेका दिया गया है। झारखंड निवासी वेल्डर सुखराम (49) व सहायक बिरसा ओरांव (35) करीब 60 फीट ऊंचाई पर चढ़कर फायर हाइड्रेंट में वेल्डिंग संबंधित कार्य कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोट आई। हादसे की खबर से कोल प्रबंधन के अधिकारियों में खलबली मच गई। गंभीर रूप से घायल दोनों को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर साथी कर्मचारी, परिजन और आसपास के लोग चिकित्सालय परिसर में जुट गए। मुआवजा के साथ घटना की जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए परिजन व आसपास के लोग हंगामा करने लगे। मौजूद अधिकारियों ने मृतक आश्रितों को खान नियमों के मुताबिक तत्काल 15-15 लाख मुआवजा व नियम मुताबिक अन्य देय देने का एलान किया तब मामला शांत हुआ। एनसीएल प्रबंधन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शोक प्रकट किया। बताया गया कि मृतक कर्मियों के परिजनों को नियमानुसार समस्त प्रतिकर के शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की गई है। घटना की जानकारी सुरक्षा संबंधी नियामक संस्था डीजीएमएस को दी जा चुकी है। इसके साथ ही एनसीएल की तरफ से भी घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें