फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोयला खदान में हादसा, श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल के ब्लॉक बी कोयला क्षेत्र में हुए हादसे में एक संविदा कामगार की मौत हो गई। घटना के बाद साथी कर्मी आक्रोशित हो गए। इसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। दोषियों पर कार्रवाई व मुआवजे के एलान के बाद देर रात मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


एनसीएल के गोरबी ब्लॉक बी में बुधवार देर शाम हुई दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि ब्लॉक बी खदान क्षेत्र में मौजूद पंप हाउस नंबर दो में जेसीबी मशीन से इलेक्ट्रिक मोटर पंप को उठाकर स्थापित किया जा रहा था। आरोप है कि हैवी वेट के इलेक्ट्रिक मोटर पंप को उठाने के लिए जिस सीलिंग (लोहे की रस्सी) का उपयोग किया जा रहा था, वह जर्जर थी। इसलिए वह टूट गई। इसके चलते हैवी वेट का पंप मोटर कर्मचारी के ऊपर आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान लोटान गांव के निवासी दिग्विजय बैस (25) पुत्र शिवकुमार बैस के रूप में की। घटना के बाद साथी कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करने से घटना हुई। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस की तैनाती कर दी गई। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों संग मृतक के परिजनों के बीच वार्ता में 11 लाख रुपये मुआवजा देने व नियम मुताबिक अन्य लाभ मृतक आश्रित को दिए जाने पर रजामंदी हुई। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें