कोन। कस्बे के समीप शुक्रवार को घेराबंदी कर पुलिस ने फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोन मंडल के अध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक वादी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल का आरोप है कि कोन कस्बा निवासी आरोपी मुख्तार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे मे फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया है। जांच करने पर मंडल अध्यक्ष की शिकायत काफी हद तक सही भी निकली। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया पकड़े गए आरोपी मुख्तार से पूछताछ करने के बाद उसका चालान कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति फेसबुक या सोशल मीडिया पर किसी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का प्रयोग कर अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है।