फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब उड़े अबीर-गुलाल, मिलकर गाया फाग

विज्ञापन
नगर के एक ढाबा परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में कुल देवता की पूजा करते जायसवाल यूथ क्लब के पद? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सदर ब्लाक के मारकुंडी स्थित उड़ान सेवा ट्रस्ट परिसर में महिलाओं ने होली मनाई। मीनू चौबे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने फाग गाया। मुख्य अतिथि साधना मिश्रा ने बाल अपराध संबंधित नियमों की जानकारी दी। उस पर रोक लगाने के लिए सबसे सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर सीमा, मंजू, राजेश पांडेय, संजय चौबे, नीरज पांवड़े, राधा, किरन आदि मौजूद रहे। संचालन उड़ान सेवा ट्रस्ट के संरक्षक रामचंद्र पांवड़े ने किया।
विज्ञापन

विंढमगंज : स्थानीय रामलीला मैदान में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमल कुमार जायसवाल की अगुवाई में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। दुद्धी के एडीओ पंचायत समर बहादुर सिंह और एसआई शिव कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अतिथियों ने पर्व की महत्ता समझाते हुए प्रेम और भाईचारे की भावना को कायम रखने को प्रेरित किया। संगीत संध्या में राकेश कुमार ने भक्ति गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। होली गीतों पर खूब अबीर-गुलाल उड़ाए गए। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, उदय जायसवाल, सुमन गुप्ता, दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिव नारायण, रामचंद्र जायसवाल, गोरखनाथ अग्रहरि, अरशद खान, मोनू सिंह, छोटू अग्रवाल, पवन कुमार रजक, बबलू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
सदर विकास खंड के बभनौली गांव स्थत एक ढाबा परिसर में बुधवार को जायसवाल यूथ क्लब का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि चैयरमैन वीरेंद्र जायसवाल और विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी जायसवाल, विजय शंकर जायसवाल व रवींद्र जायसवाल थे।
विज्ञापन

संस्था के संरक्षक दीपचंद्र जायसवाल ने मुख्य अतिथि व अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। स्वजातीय बंधुओं ने एक दूसरे की अबीर लगाकर मनाया। समारोह में संदीप जायसवाल, रवि जायसवाल, अमित जायसवाल, सचिन जायसवाल, रमन जायसवाल, रोहित जायसवाल, चंदन जायसवाल, आनंद प्रताप, विनय जायसवाल, अंकित जायसवाल, गोविंद जायसवाल, रवि जायसवाल, विनोद जायसवाल, मनोज जायसवाल शरद जायसवाल, ऋषि जायसवाल, शक्ति जायसवाल, नितिन जायसवाल, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। संरक्षक प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।

राबर्ट्सगंज में जायसवाल यूथ क्लब की ओर से होली मिलन समारोह में राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन म- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें