फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मॉडलिंग में अभिषेक को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज कस्बा निवासी अभिषेक जायसवाल को मॉडलिंग के क्षेत्र में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह अवार्ड 24 अगस्त को मुंबई में आयोजित होने वाले फैशन शो में प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

एक संस्था की ओर से आयोजित समारोह में अभिषेक को मिलने वाले सम्मान से लोग आह्लादित हैं। अभिषेक पहले भी मॉडलिंग में कई पुरस्कार जीत चुके हैं। विंढमगंज निवासी अभिषेक की माता माधुरी सलैयाडीह की प्रधान रह चुकी हैं।
पिता अरविंद जायसवाल ने बताया कि अभिषेक का बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना था। बेटे की इच्छा पूरा करने के लिए गुजरात में क्रिकेट की कोचिंग कराई। इसके बाद अभिषेक ने मॉडलिंग को ही अपना कॅरियर बना लिया।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में ग्लैमर प्रोडक्शन की ओर से वाराणसी में आयोजित मिस्टर एंड मिस मिसेज नॉर्थ इंडिया, 2023 में मिस्टर यूपी, 2024 में मिस्टर एशिया इंडिया चुने गए। अब एबीएस ग्रुप की ओर से 24 अगस्त को मुंबई में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अभिषेक को दादा साहब फाल्के अवार्ड का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें