फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से विद्युत खंभे से लगा एबीसी केबिल टूटा, चालक ने भरा दस हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में मंगलवार दोपहर बाद एक ट्रक ने विद्युत खंभे में लगे एबीसी केबल को तोड़ दिया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। यह सब देख वार्ड वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने ट्रक को खड़ा करा दिया और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उधर, विद्युत कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और करीब एक घंटे तक इस मामले को लेकर पंचायत हुई। लोगों के समझाने पर ट्रक चालक व रहवासियों व विद्युत विभाग के कर्मियों ने हल निकाला। इसके तहत ट्रक चालक पर विद्युत कर्मियों ने एबीसी केबल व खंभे को दुरुस्त कराने के लिए करीब 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया। बाद में ट्रक चालक रामकेश्वर यादव दस हजार रुपये देने को तैयार हुआ। उसके रुपये देने के बाद मामला रफा दफा हुआ। विद्युत विभाग के लोगों ने विद्युत तार को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की बात कही। ट्रक बलिया का है जिस पर पानी की बोतल लदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें