फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु को अभिभावक मानकर बनेगा किन्नरों का आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हिजड़ों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई। योजनाओं से इस समाज के प्रतिनिधियों को जोड़ने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार और जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। यह तय किया गया कि हिजड़ा समाज के लोगों का निवास प्रमाण-पत्र बनवाया जाएगा। इसके लिए उनके गुरू को माता-पिता के स्थान पर अभिभावक का दर्जा दिया जाएगा। इसी आधार पर उनका आधार कार्ड बनेगा और उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री आवास को देने के साथ ही उनको शैक्षणिक व आर्थिक उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार हिजड़ा समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उनका स्पेशल कार्ड बनाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे 45 लोग निवास करते हैं। बैठक में बीएसए हरिवंश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, किन्नर समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें