फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई केंद्रों पर नहीं हो रहा आधार पंजीयन एवं संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में आधार पंजीयन एवं आधारकार्ड में संशोधन के लिए 16 केंद्र खुले हैं। प्रशासन से नए आधार पंजीयन एवं संशोधन की अनुमति भी मिल गई है। इसके बाद भी कई केंद्रों पर आधार कार्ड के लिए पंजीयन एवं संशोधन कार्य नहीं हो रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज पोस्ट आफिस में आधार केंद्र खुला है। इसी तरह बीईओ कार्यालय राबर्ट्सगंज, बीआरसी चोपन और पोस्ट आफिस ओबरा में केंद्र खुला है लेकिन यहां एक महीने के भीतर न तो एक भी आधार पंजीयन हुआ है और न ही आधार में संशोधन हुआ है। पोस्ट आफिस राबर्ट्सगंज में ऑनलाइन एक आधार संशोधन हुआ है। शेष तीन केंद्रों पर काम न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई केंद्रों पर काम धीमी गति से हो रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो एक महीने में इंडियन ओवरसीज बैंक राबर्ट्सगंज ब्रांच में खुले आधार केंद्र में दो नये आधार एवं 39 आधार में संशोधन हुआ है। डाला पोस्ट आफिस में 48 नये आधार का पंजीयन औप 264 संशोधन हुआ है। ओबरा स्थित स्टेट बैंक में 27 नये आधार बने और 641 आधार अपडेट हुए हैं। राबर्ट्सगंज सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक में 15 नये आधार और 156 आधार अपडेट हुए हैं। तहसील क्षेत्र में खुले आठ सीएससी केंद्रों पर सिर्फ आधार में नाम, पता व मोबाइल नंबर ही अपडेट हुआ है। फोटो अपडेट एवं नये आधार कार्ड बनाने का काम सीएससी केंद्रों पर नहीं हुआ है। बीएसएनएल कार्यालय, पोस्ट आफिस एवं अन्य सरकारी कार्यालय में खुले आधार केंद्रों पर काम नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन केंद्रों पर यदि आधार पंजीयन एवं संशोधन कार्य शुरू हो जाता तो लोगों को इतनी परेशानी न होती।
वर्जन-
चिह्नित बैंकों और डाक घरों को आधार पंजीयन व संशोधन की जिम्मेदारी दी गई है। जहां दोनों कार्य नहीं हो रहे हैं वहां जांच कराई जाएगी। तकनीकी समस्या होगी तो दूर कराने की कोशिश की जाएगी ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। - योगेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें