ओबरा। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आधार कार्ड में स्थायी और अस्थायी पते का विकल्प देने की मांग की है। कहा कि आधार कार्ड मौजूदा दौर में आम जनों की जरूरत बन चुका है।
इसके बगैर कोई भी कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। जनता बेहतर सुविधाओं के साथ आधार कार्ड का उपयोग कर सके इसके लिए स्थायी, अस्थायी पते का विकल्प दिया जाए। भारत में रोजगार के अवसर सभी प्रांतों में नहीं है। जनता को रोजगार के लिए विकसित प्रांतों पर निर्भर रहना होता है। जनता को बार-बार पता बदलने में परेशानी होती है। भारत जैसे देश में आम जन एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में रोजगार की तलाश में जाते हैं। इस स्थिति में आधार कार्ड पर स्थायी, अस्थायी पते का विकल्प होने से बार-बार पता बदलवाने से छुटकारा मिल जाएगा।