फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी से एक दिन पहले युवती ने फंदा लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। शादी से एक दिन पहले युवती ने फंदे लगाकर जान दे दी। घटना सीमा से सटे पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्थुआ बहेरा में 19 साल की एक युवती ने फंदा लगा लिया। परिजनों के मुताबिक युवती की शादी शुक्रवार 19 जून को सरई थाना क्षेत्र निवासी युवक से होनी थी। घर में मेहमान आ चुके थे और शादी की तैयारियां आखिरी दौर में थीं। चितरंगी पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच में पता चला कि जिस युवक से लड़की की शादी होने वाली थी, उसकी उम्र करीब 36 साल है। यानी दूल्हे और दुल्हन की उम्र में लगभग 17 साल का अंतर था। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच चल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन के बयानों के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें