फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी समारोह में जूस खत्म होने पर भड़के बराती, हुई मारपीट, शांति भंग में छह का चालान

Mon, 21 Apr 2025 07:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

होटल में शादी का माहौल था सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था तभी अचानक बाराती ने जूस मांगा और जूस खत्म होने पर भड़क गया जिसके बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांतिभंग में छह लोगों का चालान किया है।
विज्ञापन
शादी समारोह में पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नगर स्थित एक होटल में रविवार की रात आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बराती और कैटरिंग स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची ओबरा पुलिस ने दोनों पक्षों से लोगों को थाने ले आई। पुलिस ने शांति भंग में 06 लोगों का चालान कर दिया। 

विज्ञापन


रविवार की रात ओबरा के भलुआ टोला स्थित होटल में भवनाथपुर झारखंड से बरात आई थी। लड़की पक्ष वाले कोन बरवाडीह के निवासी हैं। रात में देरी से पहुंचे बरातियों ने जब शादी में लगे जूस काउंटर पर जूस की मांग की तो काउंटर संचालक ने समय का हवाला देते हुए मना कर दिया। इसके बाद बराती पक्ष और जूस काउंटर संचालक के बीच तीखी बहस हुई।

बरातियों ने कैटरिंग स्टाफ की शिकायत होटल के मैनेजर से की। होटल के मैनेजर ने बरातियों की मांग को पूरा करने के लिए कैटरिंग स्टाफ से कहा गया तो नशे में धुत कैटरिंग स्टाफ मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद काफी देर तक असहज स्थिति बनी रही और जमकर लाठी डंडे चले। सोमवार की भोर में होटल मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट कर रहे लोगों को बैठाकर थाने ले गई।
विज्ञापन


पुलिस ने 06 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया है। हालांकि श्याम जी सोनू, प्रभु निवासी सेक्टर 08, सालिम कुमार निवासी शारदा मंदिर, अनिल निवासी बिल्ली स्कूल, कुलदीप निवासी चोपन रोड, संतोष कुमार निवासी चूड़ी गली का चालान शांति भंग में कर दिया गया है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें