फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: सोनभद्र में तीन लोगों की मौत, बरात में जाते वक्त हुआ हादसा, गांव में एक साथ पहुंचीं लाशें; कोहराम

Sat, 19 Apr 2025 09:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Road Accident in Sonbhadra: तीनों युवक बरात में शामिल होने जा रहे थे, तभी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही गांव में तीन लोगों की लाशें पहुंचने से वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में मृत युवकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। यह हादसा पटवध स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास रात करीब 9 बजे हुआ।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, बेलछ गांव से तीन युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोटा जा रहे थे। इसी दौरान पटवध नायरा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों की पहचान लक्ष्मण गोंड (20) पुत्र विश्वनाथ, छोटू गोंड (15) पुत्र महेंद्र और चंद्रशेखर गोंड (16) पुत्र लल्लू गोंड के रूप में हुई है। तीनों निवासी ग्राम सभा बेलछ के थे। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें