फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कचहरी से लौट रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव के रेलवे गेट पर अंडरपास के पास शुक्रवार को डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार नीरज कुमार उर्फ गोलू (19) की मौत हो गई। वह दुद्धी मुंसिफ कोर्ट से अपने मुकदमा की तारीख से लौट रहा था।
विज्ञापन


म्योरपुर निवासी जय सोनी ने बताया कि आठ माह पहले छोटे भाई विजय सोनी से भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई थी। इसी में शुक्रवार को कचहरी में तारीख पर बेटा नीरज गया था। देर शाम अपने दोस्तों के साथ लौट रहा था। झारोखुर्द गांव के रेलवे गेट पर अंडरपास के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दूसरे बाइक पर मौजूद उसके दोस्त रूपिन जायसवाल व गुलशेर ग्रामीणों की मदद से घायल नीरज को लेकर दुद्धी सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें