जुगैल थाना क्षेत्र के टोला पचपेड़िया में सोमवार को दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जुगैल निवासी अच्छेलाल बाइक से भरहरी की ओर जा रहा था। पचपेड़िया टोला के पास विपरीत दिशा से आ रहे संतोष खरवार की बाइक से टक्कर हो गई। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में अच्छेलाल की मौके पर ही मौत हो गई।