फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बरात की बस से गिरे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में बरात वापसी के दौरान गिरने से युवक की गांव में मौत हो गई। इसके चलते खुशी का माहौल गमगीन हो गया व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल गया। घटना सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई।
विज्ञापन

गन्नई के खड़ीटोला निवासी बालसुग्रीव (35) पुत्र बांकेलाल सिंह रविवार को सोनभद्र जिले में बारात में गया था। प्रजापति परिवार की बरात को लेकर बस वापस खड़ीटोला पहुंची, जैसे ही बस रूकने वाली थी कि बालसुग्रीव अचानक उतरा।
बस के दरवाजे से झटका लगने से वह गिर पड़ा। कुछ देर बार चोटिल हुए बालसुग्रीव ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम पसर गया। पूरा उत्सव का माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बरका चौकी पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें