फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में बड़े भाई को बताया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाने के रेणुकूट के हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार काे ट्रेन से कटकर युवक ने जान दे दी। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार बड़े भाई को ठहराया है। पुलिस शव छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी राजेश चौबे को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस वहां पहुंची तो शव की शिनाख्त अजय सिंह के रूप में हुई। तलाशी में उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला।
इसमें उसने लिखा था कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा बड़ा भाई कमलेश है। इसके अलावा नोट में कुछ नहीं लिखा था। उसकी जेब से उसका आधार कार्ड भी मिला। मां सोनिया देवी ने बताया कि उनका घर राधा-कृष्ण मंदिर के सामने और पीछे दो जगह पर है।
विज्ञापन

पुत्र अजय प्रतिदिन मंदिर के पीछे वाले घर पर आकर खाना खाता था और रात में सोने दूसरे घर चला जाता था। सुबह फिर आकर खाना खाकर अपने काम पर चला जाता था। मंगलवार की रात में भी वह खाना खाकर चला गया।
बुधवार की सुबह वह खाना बनाकर इंतजार करती रही, लेकिन उसकी मौत की सूचना आई। बताया कि बड़ा बेटा कमलेश दो दिनों से अपने ससुराल गया हुआ था और छोटा भाई गुड्डू बनारस गया था।
विज्ञापन

पिपरी एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें