शक्तिनगर (सोनभद्र)। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में युवक और युवती ने हाईटेंशन टाॅवर में फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बंधन मुक्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
घटना बरगवां थाना क्षेत्र के खेखड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह हुई। ग्रामीणों ने देखा हाई टेंशन टाॅवर में युवक और युवती फंदे के सहारे लटके हैं। बरगवां पुलिस ने फंदे से दोनों को उतरवाया और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग मान रही है। दोनों की पहचान खेखड़ा गांव के विनोद केवट (23) और मधु केवट (19) के रूप में हुई। बरगवां के टीआई राकेश साहू ने बताया कि युवक व युवती ने टाॅवर में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक का कुछ माह पहले विवाह हुआ था।