अनपरा। थाना पर होने वाले प्रतिदिन जनसुनवाई में अनपरा पुलिस ने शुक्रवार को चार मामले का मौके पर निस्तारण करवा दिया। अनपरा थानाध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को थाने की जनसुनवाई में पहला मामला पति पत्नी के विवाद का आया।
गरबंधा निवासी सरिता ने तहरीर दी थी कि पति आए दिन विवाद करते हैं। पति को थाने पर बुलाकर समझाया। दोनों साथ में रहने के लिए खुशी-खुशी घर गए। दूसरा मामला कुलडोमरी के हरीपुर का था, जिसमें उर्मिला देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनके देवर जबरन उनका खेत जोत रहे हैं। देवर को थाने पर बुलाकर समझाया और दोनों को अपने हिस्से का खेत जोतने का निर्देश दिया गया। तीसरा मामला प्रेम प्रसंग का आया। युवती की मां ने बेटी के खोने की तहरीर दी थी। युवती ने प्रेमी संग शादी कर ली और थाने पर आकर अपनी बात रखी। काफी समझाने के बाद दोनों पक्षों ने शादी को स्वीकार कर सुलह कर लिया। चौथी शिकायत में राममिलन ने बताया कि पड़ोसी शराब पीकर विवाद करता है। उसे थाने बुलाकर समझाया गया। इसके बाद पड़ोसी ने विवाद न करने की बात पर सुलह कर ली। महिलाओं की शिकायत में महिला हेल्प डेस्क की मुख्य आरक्षी ने निधि और शैलजा ने शिकायतों का निस्तारण कराया।