फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अमिलौधा गांव में सोमवार को बाइक से गिरकर घायल आशा देवी (45) की मौत हो गई। वह बेटी की शादी के लिए घोरावल स्थित एसबीआई की शाखा से रुपये निकाल कर पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रही थी। आशा के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उधर मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव निवासी आशा देवी (45) पत्नी नारद प्रसाद बैसवार ने अपनी पुत्री चंदा की शादी मध्य प्रदेश में तय की है। शादी की तैयारी के लिए उन्हें बैंक से रुपये निकालने थे। सोमवार को बाइक से अपने पुत्र तौलन के साथ रुपये निकालने भारतीय स्टेट बैंक घोरावल गई थी। उन्होंने बैंक खाते से 49 हजार रुपये निकाले। इसके बाद सोमवार को देर शाम दोनों मां बेटे बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तौलन बाइक चला रहा था जबकि आशा बैठी थी। अमिलौधा गांव में बाइक के टायर के नीचे पत्थर आ गया, जिससे बाइक असंतुलित हो गई और आशा गिर कर घायल हो गई। परिजनों ने पास के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन वाराणसी ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। महिला के रिश्तेदार कन्हारी ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान कैलाश सिंह बैसवार ने बताया कि मृतका आशा देवी के पति नारद प्रसाद बैसवार की कई साल पहले मौत हो गई थी। आशा के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जिनमें से एक पुत्री चंदा की इस वर्ष शादी करनी थी। उधर बिटिया के हाथ पीले करने से पहले ही मां की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें